CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में जल्द हो सकता है संगठनात्मक बदलाव; बदलेंगे कई जिलों के अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में जल्द हो सकता है संगठनात्मक बदलाव; बदलेंगे कई जिलों के अध्यक्ष
Share

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव होने जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों के जिला अध्यक्षों को बदले जाने की संभावना है। यह बदलाव दिसंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।

इस बदलाव की अटकलों के बीच सोमवार को तीन विधायकों विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, और पंकज शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की। बैठक में जिला अध्यक्षों और अन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर चर्चा की गई। बैज ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले सभी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। संगठन में बदलाव पर वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श जारी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, “क्या गृहमंत्री अपनी पसंद का कोई ऐप लॉन्च करेंगे? क्या नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण होगा? क्या कानून व्यवस्था की समीक्षा कर गृहमंत्री को खुद बर्खास्त किया जाएगा?

राजीव युवा मितान क्लब की हालिया बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि क्लब ने राज्य में बेहतर कार्य किया है, लेकिन सरकार इन क्लबों के पदाधिकारियों को डरा-धमकाकर दबाव बना रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की बैठक इसी मुद्दे को लेकर हुई होगी। बैज ने स्पष्ट किया कि वे और कुछ अन्य नेता बैठक में मौजूद नहीं रह सके।

 


Share

Leave a Reply