छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के संचालक को तत्काल प्रभाव से हटा कर भेजा मूल विभाग आदेश जारी
रायपुर | राज्य शासन द्वारा श्री अनिल कुमार साहू (भारतीय वन सेवा 1990) संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व छत्तीसगढ़ की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वन विभाग को वापस सौपने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है |

यह आदेश लॉक डाउन के समय निकाला जाना समझ से परे है जबकि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के द्वारा छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में ही नहीं वरन विदेशों में भी फैला था | स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की थी |
बहरहाल श्री साहू जी को इस आदेश के तहत अपने मूल विभाग में वापस लौटना पड़ेगा |




