मामूली विवाद को लेकर सिरफिरे युवक ने काटा महिला का कान, आरोपी गिरफ्तार
दल्लीराजहरा। मामूली विवाद को लेकर एक सिरफिरे युवक ने महिला के कान काट लिए जाने की घटना सामने आई है। घटना वार्ड क्र 20 गाँधी चौक चंडी मंदिर 5 जून की सुबह 6 बजे की है। आरोपी युवक नितेश कुमार रामटेके घर आकर किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगा जिससे झगड़ा बढ़ा और पीडि़ता द्वारा भी कुछ बातों का जवाब दिया गया। जिससे आरोपी द्वारा तैश में आकर बाल पकड़कर घसीटते हुए गलत इरादे से दूसरे कमरे में लेकर गया और पीडि़ता को मारने के लिए अपने साथ सिलबट्टी का पत्थर लेकर आया और पीडि़ता पर वार करने लगा और फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हैवानियत की हदे पार करते हुए आरोपी द्वारा अपने दांतों से पीडि़ता के कान को काटकर अलग कर दिया। इस प्रकार घर पर चल रहे चीखने चिल्लाने से घर के अन्य परिजन जो सो रहे थे तब तक जाग चुके थे और परिजनों द्वारा पीडि़ता को साथ में लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपी नितेश कुमार रामटेके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को धारा 294 506 324 354 के तहत गिरफ्तार किया गया।




