शिक्षक की दर्दनाक मौत : नाली में जा घुसा तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक, चोट लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत
बालोद। स्कूल पहुंचने में देरी होने के कारण शिक्षक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए स्कूल जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। जिसके चलते शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोरगहन निवासी 35 वर्षीय शिक्षक खेमन्द्रे ठाकुर सुबह 10 बजे शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव जाने के लिए निकला था। इस दौरान कुछ निजी कारणों से वह अर्जुंदा नगर में रुक गए थे। जिसके बाद स्कूल जाने में देरी होने के कारण खेमेंद्र ठाकुर अपने बाइक को तेज गति से चला रहे थे। इसी बीच नगर पंचायत अर्जुंदा से 2 किलोमीटर दूर ग्राम परसतराई मोड़ के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गया। जिससे खेमेंद्र सड़क किनारे बने नाली में जा टकराया। घटना में गंभीर चोट लगने के कारण हेमेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुंदा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही लाया गया।




