CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Share

 कवर्धा :- जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां रविवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा कवर्धा – सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम दशरंगपुर का है। मृतक युवक का नाम गजानंद साहू पिता जगनू साहू उम्र 22 व विनय साहू पिता संतोष साहू उम्र 23 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर के है।

ये आज सुबह करीब 11 बजे ग्राम दशरंगपुर से मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 09 जेसी 8671 से कवर्धा की ओर जा रहे थे। अभी अज्ञात वाहन ने इन्हें ठोकर मार दी। इससे दोनों युवक को गंभीर चोट लगी। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इन्हें कवर्धा के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। अज्ञात वाहन के संबंध में खोजबीन जारी है। वही युवकों की मौत बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में एक ही दिन दो युवकों की मौत की खबर आने से मातम पसरा है। आज रविवार को पीएम बाद दोनों के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Share

Leave a Reply