CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज से अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा,चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

आज से अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा,चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़
Share

 रायपुर :- आज पं. प्रदीप मिश्रा का कथा सुनने अमलेश्वर जाएंगे। इस कथा प्रवचन को सुनने लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।यातायात पुलिस ने कथा प्रवचन से पहले शहर के लिए रोडमैप भी जारी किया हैं।

दुर्ग के अमलेश्वर में शिवपुराण कथा का आयोजन 27 मई से 2 जून तक होगा. इस कथा को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारी भी जोरों से जारी है. यहां गर्मी को देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए खास तौर पर इंतजाम किए जा रहे हैं. इस प्रवचन को सुनने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचेंगे. लोगों को कथा स्थल तक पहुंचने के लिए परेशानी न हो, इसके लिए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. वहीं, कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है

पुलिस प्रशासन का श्रद्धालुओं से अपील
 पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि रायपुर से कथा स्थल पहुंचने के लिए भाठागांव चौक होते हुए काठाडीह मार्ग और खुड़मुड़ा नदी पुल से होकर अमलेश्वर कथा स्थल तक पहुंचे. इसी तरह टाटीबंध से कुम्हारी चौक, परसदा, मगरघटा होते हुए ग्राम भोथली और एम.टी. वर्कशॉप रोड का इस्तेमाल करते हुए कथा स्थल जाएं- 

सामान्य दिनों में भी रायपुरा चौंक से महादेव घाट रोड में यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है अत: इस श्रद्धालुओं के सुगमता व व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर शहर की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए निम्नानुसार मार्ग निर्धारित किया गया हैः-

1. भाठागांव चौक,रायपुर ↔️काठाडीह मार्ग ↔️खुड़मुड़ा नदी पुल ↔️ग्राम उफरा ↔️अमलेश्वर कथा स्थल

02. टाटीबंध, रायपुर ↔️कुम्हारी चौक ↔️ग्राम परसदा ↔️ग्राम मगरघटा ↔️ग्राम भोथली ↔️अमलेश्वर कथा स्थल

उल्लेखनीय है कि रायपुरा से अमलेश्वर की ओर का नियमित यातायात निर्बाध रहेगा, परंतु भीड़ को देखते हुए वे भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है।



Share

Leave a Reply