CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

यात्री बस ने मारी जोरदार ठोकर , नाबालिग की मौके पर हुई मौत

यात्री बस ने मारी जोरदार ठोकर , नाबालिग की मौके पर हुई मौत
Share

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा कि बच्चा अपने दादा के साथ घर वापस लौट रहा था. तभी एक तेज रफ्तार यात्री बस ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसके चलते नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, तरजूंगा निवासी पारस ध्रुव (57) बाइक से रविवार शाम को अपने पोते कुलदीप (13) के साथ फिंगेश्वर से वापस अपने घर तरजूंगा लौट रहा था। इस दौरान वे फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पार कर रहे थे. तभी सामने से आ रही यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप वहीं नीचे काफी तेजी से गिरा और उसकी मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने बताया कि सड़क पर गिरते ही कुलदीप के सिर से काफी खून बह गया था। पारस भी काफी चोटिल हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पारस को प्राथमिक उपचार के बाद किसी दूसरे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



Share

Leave a Reply