BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने की थी घोषणा

पत्थलगांव नगर पंचायत को मिला नगर पालिका का दर्जा, विधायक गोमती की मांग पर मुख्यमंत्री साय ने की थी घोषणा
Share

 पत्थलगांव : विष्णु के सुशासन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव अब विकास की नई गाथा लिख रहा है और लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो चला है विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है राज्य शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है जिससे अब नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा मिल चुका है।

आपको बता दे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम पहुंचे थे जहां पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग की थी जिस पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। जिसका शासन ने क्रियान्वयन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी करते हुए पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है।

विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर मैंने नगर पंचायत पत्थलगांव को मुख्यमंत्री महोदय से नगरपालिका बनाने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए पत्थलगांव को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है जिससे पत्थलगांव क्षेत्र जो वर्षो से विकास से अछूता रहा है उसे नई गति मिलेगी और पत्थलगांव के साथ आस पास क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।



Share

Leave a Reply