नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

किसान आत्महत्या मामले में पटवारी, तहसीलदार पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर

किसान आत्महत्या मामले में पटवारी, तहसीलदार पर गिरी गाज, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोंडागांव |  जिले के बडेराजपुर ब्लाक के ग्राम मारंगपुरी के किसान धनीराम की आत्महत्या के मामले में कारवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस विषय पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केशकाल से किसान की आत्महत्या के संबंध में त्वरित जानकारी मांगी गई थी |

पढ़ें : स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा निर्णय: शिक्षा का अधिकार अधिनियम की राशि अब मिलेगी इस माध्यम से, पढ़ें पूरी खबर 

जांच में पाया गया कि किसान धनीराम का 2.713 हेक्टेयर भूमि पर धान बोया गया था लेकिन त्रुटि वश 0.320 हैक्टेयर में धान की प्रविष्टि हो गई थी। जिससे वह मानसिक रूप से व्यथित था, लेकिन किसान के द्वारा इस संबंध में प्रशासन को कोई सूचना नहीं दिया गया। फिलहाल पटवारी डोंगर नाग द्वारा की गई लापरवाही के कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, वहीं संबंधित तहसीलदार बड़ेराजपुर एचआर नायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के अर्चना टॉवर पर नगर निगम ने की कार्रवाई, 21 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर 

     प्राप्त जानकारी के अनुसार धनीराम मरकाम पिता मंगलू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मारंगपुरी (बड़ेराजपुर) के पास 6.70 एकड़ का भूमि स्वामित्व पट्टा है, जिस पर लगभग 100 क्विंटल धान का पंजीयन होना चाहिए जब उसने अपने रिश्तेदार प्रेमलाल नेताम को टोकन कटाने लेम्पस सलना भेजा तो उसे पता लगा कि वह 11 क्विंटल धान ही बेच सकेगा। उसने 61932 रुपये का कर्ज बैंक से ले रखा है। इसके अलावा व्यापारियों के पास भी कर्ज है। जिसके चलते वह किसान तनाव में आ गया तथा बुधवार की सुबह-सुबह उठकर खेत की ओर गया तथा पेड़ पर फांसी लगा लिया।
    इस विषय पर बड़ेराजपुर तहसीलदार एचआर नायक ने बताया कि उक्त मृतक किसान धनीराम मरकाम के पास कुल 6.72 एकड़ जमीन है जिसमे से उसने 6.54 एकड़ जमीन पर धान की फसल लगाया था, जिसमे लगभग 93 क्विंटल तक धान खरीदी हो सकती थी। लेकिन गिरदावरी में पटवारी द्वारा की गई गलती के कारण रेकॉर्ड में केवल 30 डिसमिल ही दिखा रहा है। 
 


Share

Leave a Reply