लंबित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
जगदलपुर | जिले के राजस्व पटवारी संघ बस्तर जिला के द्वारा प्रांतीय आह्वान वर लंबित अपनी 09 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तहसील कार्यालय के सामने बैठ गए हैं। इससे पूर्व पटवारी संघ के द्वारा 01 दिसंबर से 13 दिसंबर तक काली पट्टी लगाकर अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखने के बाद पटवारी संघ की 09 सूत्री मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर 14 दिसंबर से पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभीर
पटवारी संघ के द्वारा आज मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर कलेक्टर बस्तर को एक ज्ञापन सौंपते हुए अपनी लंबित मांगों पर को पूरा करने का की मांग किया है। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश पांडे ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ की पूर्व से लंबित मांगो एवं समस्याओं के संबंध में कई बार विभाग को एवं संचनालय में लिखित ज्ञापन प्रस्तुत करने के बावजूृद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिससे छुब्ध होकर पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बस्तर जिला के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर
उन्होंने अपनी 09 सूत्रीय मांगो के संबध में बताया कि भुइया की समस्या एवं इसके समाधान के लिए लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर के साथ ही इंटरनेट की सुविधा प्रदान की जावे, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पटवारियों के पदोन्नति के लिए भू-अभिलेख नियमावली में जो प्रावधान है उसके तहत वरिष्ठता के आधार पर जिनकी आयु 45 वर्ष या सेवाकाल 20 वर्ष से अधिक हो गई है, राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी जावे, राजस्व निरीक्षक के कुल पदों के 50 प्रतिशत पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जानी चाहिए।
पढ़ें : दोस्त बना हैवान: दोस्त की पत्नी के साथ रेप कर सेनाधिकारी फरार




