BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल्ली से वापस लौटते ही पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने की सीएम से मुलाकात

दिल्ली से वापस लौटते ही पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने की सीएम से मुलाकात
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ में रिक्त निगम-मंडलों-आयोगों के साथ ही संसदीय सचिवों के पद पर जल्द नियुक्ति का संकेत मिल रहा है। पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। माना जा रहा है कि अब जल्द ही नामों का ऐलान करते हुए नियुक्ति कर दी जाएगी। 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मोहन मरकाम अपने दिल्ली दौरा पूरा कर राजधानी रायपुर लौट आए हैं। श्री मरकाम ने राजधानी रायपुर आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।  श्री मरकाम के वापस राजधानी लौटते ही एक बार फिर से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। संसदीय सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर भाजपा के तीखे वार के बीच अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार इस पद पर भी नियुक्ति देने वाली है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो निगम-मंडलों व विभिन्न आयोगों के साथ ही संसदीय सचिव पद के लिए नाम फाइनल कर लिया गया था। इन नामों को संभवत: पार्टी आलाकमान से भी हरी झंडी मिल गई है, इस लिहाज से निकट भविष्य में ही इन नामों का ऐलान करते हुए विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों की नियुक्ति दे दी जाएगी। कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों व आयोगों के लिए कुल 15 नाम तय किया गया है। इनमें महिलाओं को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसी तरह संसदीय सचिव पद के लिए 12 से 13 नाम फाइनल किया गया है। इन नामों में ऐसे कांग्रेस विधायकों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने भाजपा के 15 साल के सत्ता के दौरान संगठन के प्रत्येक निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी हित में जमकर पसीना बहाया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी उनकी मेहनत का फल मिलना तय माना जा रहा है। इस लिस्ट में जाति व क्षेत्र को देखते हुए संतुलन बिठाने का पूरा प्रयास किया गया है। अब देखने वाली बात यह है कि पीसीसी इन नामों का ऐलान कब करती है? 
 


Share

Leave a Reply