राजधानी में ठेला पर लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते एक पकड़ाया
रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरूद में 12 जून को शाम 6 बजे आरोपी तेजराम साहू 24 वर्ष द्वारा अपने ठेला में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था, जिसे पुलिस ने गश्त के दौरान मौके पर जाकर पकड़ा। आरोपी ठेला संचालक के खिलाफ पुलिस आबकारी एक्ट 36सी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही है।




