CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लोग ऐसे ही नहीं कहते हैं कि विकास का पर्याय भाजपा है : मूणत

लोग ऐसे ही नहीं कहते हैं कि विकास का पर्याय भाजपा है : मूणत
Share

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व लोक निर्माण मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने अटल नगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के संदर्भ में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन अटल नगर में चल रहा है। यह भाजपा शासनकाल में बनाया गया है। 

उन्होंने कहा आज आप भारतीय जनता पार्टी की विकास की सोच, सुंदर सुव्यवस्थित परिकल्पना पर आधारित शहर के अंदर कांग्रेस का अधिवेशन कर रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी सोच है। रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, मंत्रालय बिल्डिंग से लेकर गार्डन तक, जंगल प्रभारी से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, लॉ यूनिवर्सिटी तक कैसे बनाया जा सकता है। यह भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार ने 15 साल में जो एक शहर बसाया है, उसे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता देखें।

पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि लोग ऐसे ही नहीं कहते हैं कि विकास का पर्याय भाजपा है। अटल नगर में कांग्रेस अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों का स्वागत है। हम आमंत्रित करते हैं  कांग्रेस के  सम्पूर्ण राष्ट्रीय नेतृत्व को, वे  भाजपा शासन में बने अटल नगर को देखने आएं। जानें कि कैसे एक विकास कार्य संकल्पना से अत्याधुनिक विकास की गाथा लिखी जा सकती है।



Share

Leave a Reply