BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेलघानी नाका के पास शराब दुकान व आहता खोलने प्रस्ताव के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

तेलघानी नाका के पास शराब दुकान व आहता खोलने प्रस्ताव के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका रेलवे स्टेशन के पास नई शराब दुकान और आहता खोले जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लाये गये प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौके पर पहुंचकर लोगों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने कुछ दिन पहले तेलघानी नाका के पास शराब दुकान व अहाता बनाने के लिए जगह का सर्वे किया था। इसकी जानकारी जब वहां के रहवासियों एवं व्यापारियों को चला तो इसके खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया। इधर इस मामले मेें विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि स्थानीय लोग मेरे पास पहुंचे थे। नई शराब दुकान के विरोध में इन लोगों को सूचना मिली है कि आबकारी विभाग के अधिकारी यहां नया आहता और शराब दुकान बनाने के लिए सर्वे करने आये थे। श्री जुनेजा ने कहा कि इस मामले में वे आबकारी विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। अगर यहां अहाता खोले जाने का प्रस्ताव है और यहां के लोग इसके विरोध में है तो यहां अहाता खोलने नहीं दिया जाएगा। 

 


Share

Leave a Reply