रायपुर: तेज रफ्तार एक्टीवा से फिसलकर गिरा व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत
रायपुर। तेज रफ्तार बाईक से फिसलकर गिरने की वजह से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो जाने पर पुलिस ने जांच के बाद मृतक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार डब्लूआरएस कालोनी खमतराई के पास 27 सिंतबर को सड़क हादसे में एक एक्टीवा सवार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो जाने पर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उचपार के दौरान मौत हो जाने पर घटना की सुचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच जुटी थी। जांच में पता चला कि मृतक अपनी एक्टीवा से तेज रफ्तार से जा रहा था। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गया। जिसके चलते उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।




