CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी

छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए प्रेरणादायी
Share

 00 जनसम्पर्क विभाग द्वारा इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की गई आयोजित

रायपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरागांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आज दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के लिए उनके योगदान पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी2

छायाचित्र प्रदर्शनी3
छायाचित्र प्रदर्शनी को आम नागरिकों, युवाओं सहित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने अवलोकन कर उसकी सराहना की। डंगनिया रायपुर के 76 वर्षीय श्री रामकुमार देवांगन और 70 वर्षीय श्री आशाराम देवांगन ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर बताया कि देश के दोनों विभूतियों की जीवनी के संबंध में अब तक किताबों में पढ़ते थे, लेकिन आज छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करने का अवसर मिला। उन्होंने छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानवर्धक बताया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें, ब्रोशर आदि का नि:शुल्क वितरण कर लाभान्वित किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी4



Share

Leave a Reply