CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इतवारी बाजार के सब्जी पसरा में अनियंत्रित होकर घुस गई पिकअप, हादसे में 2 महिला जख्मी

 इतवारी बाजार के सब्जी पसरा में अनियंत्रित होकर घुस गई पिकअप, हादसे में 2 महिला जख्मी
Share

धमतरी। इतवारी बाजार सब्जी पसरा में पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर घुस जाने से एक बाइक क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं 2 महिलाएं जख्मी हुई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप चालक को पकड़कर ले गई। 

लॉकडाउन के बाद हर रोज सुबह 8 से 10 बजे तक इतवारी बाजार में सब्जी पसरा लगता है। इसके अलावा थोक सब्जी मंडी बंद होने के कारण कई थोक सब्जी विक्रेता वाहनों में सब्जी लेकर बेचने के लिए पहुंचते हैं और इसी स्थान पर बोली भी लगती है। जिसके कारण हर रोज सुबह से भारी भीड़ हो जाती है। पिछले वर्ष लॉकडाउन में लोगों की ऐसी ही भीड़ लगती थी। नियंत्रण के लिए बाजार के दोनों छोर में बेरिकेट्स लगाकर पुलिस तैनात किया जाता रहा। इस साल सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से भीड़ के बीच चारपहिया वाहन लाते-ले जाते हैं। 

सोमवार को सुबह करीबन 9ः30 बजे इतवारी बाजार के मछली पसरा के सामने एक अनियंत्रित पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 05 एफ 1848 भीड़ में घुस गई। इस वाहन ने सब्जी पसरा को रौंदते हुए खड़ी मोटरसायकल को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद भी वाहन दौड़ता रहा जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दूर में जाकर पिकअप हाथ ठेला में जा टकराया जिससे ठेला पलट गया। तब पिकअप वाहन रूक पाया। इस हादसे में सब्जी बेच रही उषा साहू के पैर में चोटें आई और उसकी सब्जी पूरी तरह नष्ट हो गई। 

इसी मार्ग से काम पर जा रही चंदा बाई बांसपारा को भी इस वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसके हाथ में चोटें आई है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन पसरा को भी वाहन ने रौंद दिया। सड़क किनारे पसरा लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को भी नुकसानी का सामना करना पड़ा है। जख्मी महिलाओं को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले बाजार में आक्रोशित भीड़ ने वाहन चालक की पिटाई कर दी। पुलिस वाहन चालक को थाना ले गई। 





 

 



Share

Leave a Reply