रिंग रोड 2 में पिकअप और कार में जोरदार भिड़ंत, 3 की हालत गंभीर
बिलासपुर। सोमवार तड़के रिंग रोड क्रमांक 2 में हुए सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार रात में हौंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 10 ए एस 2780 में सवार होकर दो युवक और दो युवती मटरगश्ती कर रहे थे।
सुबह-सुबह इनकी गाड़ी तीन वाहनों से टकराई और अंतत: एक पिकअप से इसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार दो युवक और युवती बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें पहले इलाज के लिए आरबी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। कार चालक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो भेजा जा रहा है।
वहीं इस सड़क हादसे में पिकअप चालक भी घायल हुआ है। बिलासपुर शहर में नव धनाढ्य वर्ग नाइट लाइफ जीने लगा है। पूरी रात सड़कों पर मटरगश्ती करना, कार में सवार होकर इधर-उधर घूमना ,शराब पीना, पार्टी करना उनकी आदतों में शुमार हो चुका है जिस कारण इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं।




