तेज रफ्तार बस की ठोकर से पिकअप पलटी
जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम घोड़ागाव के पास बीती रात्रि 2 बजे एक तेज रफ्तार बस ने पिकअप को ठोकर मार दी और फरार हो गया । जिससे महिंद्रा पिकअप पलटकर दूर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची ।
पिकअप चालक सूरज कुमार बांधे पिता शंकरलाल बांधे उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर हसौद रायपुर ने बताया कि वह रायपुर से सिमलीगुड़ा संतरा और सेव छोडऩे जा रहा था, इसी दौरान पीछे से बस ने ठोकर मारने के बाद पिकअप पलट गई ।
घटना के बाद चालक ने ना तो बस का नाम देखा और ना ही उसका गाड़ी नंबर,घायल चालक ने बताया कि उसे हलकी चोट लगी है।




