CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विभिन्न पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 को

विभिन्न पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 को
Share

रायपुर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मार्च को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में ऑनलाईन/ऑफलाईन प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रॉयल कॉलेज आफ फार्मेसी, रायपुर द्वारा फेक्योलटी टेक्निशियन,फेक्योलटीअग्रेजी फेक्योलटी इंचार्ज, प्लेसमेंट कोर्डीनेटर, मार्केटिंग एक्सीक्यूटिव, लेबोरेटरी टेक्निशियन एवं प्यून के 19 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर न्यूनतम बी.एस.सी. एवं एम.एस.सी. बायोलॉजी, बी.ए. अग्रेजी, बी.बी.ए. और एम.बी.ए.. डी.फार्मेसी. दसवी. एवं बारहवी उत्तीर्ण अनुभवी अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है। उक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि 15 मार्च तक लिंक shorturl.at jsDKP के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा संबंधी विवरणी भेज सकते है। आवेदक को लिंक के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है। इन पदों के लिए पृथक से प्लेसमेंट कैम्प का फार्म वितरित नहीं किया जायेगा। लिंक के माध्यम से आवेदन किये आवेदकों को ही साक्षात्कार का अवसर प्लेसमेंट कैम्प की तिथि15 मार्च को प्रदान किया जाएगा।साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले आवेदको को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन अनिवार्यतः करना होगा।
 



Share

Leave a Reply