CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्लांट के टाइम कीपर टाइम कीपर की सतर्कता ,लोहा चोरी करते पकड़ाया युवक

प्लांट के टाइम कीपर टाइम कीपर की सतर्कता ,लोहा चोरी करते पकड़ाया युवक
Share

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोटा के वेलकम डिस्टलरी से लोहा चोरी करने कुछ लोग प्लांट के अंदर घुस गए। प्लांट के टाइम कीपर ने चोरों को देखकर आवाज लगाई। इस पर युवक भाग निकले। वहीं, प्लांट के कर्मचारियों ने एक युवक को पकड़ लिया। टाइम कीपर ने लोहे के साथ युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की है।

 

जानकारी के अनुसार कोटा के पुरानी बस्ती में रहने वाले विशाल विश्वकर्मा वेलकम डिस्टलरी में टाइम कीपर हैं। गुस्र्वार की रात वे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान कुछ लोग प्लांट की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। युवक प्लांट के न्यू बायलर साइड से लोहे की चादर, एंगल और अन्य सामान बाहर निकाल रहे थे। टाइम कीपर की नजर लोहा चोरी कर रहे युवकों पर पड़ी।

 

इस पर उन्होंने युवकों को आवाज लगाई विशाल को देखते ही युवक वहां से भागने लगे। उन्होंने भाग रहे कोरबा जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत चेपक खुलुपारा में रहने वाले भीखमदास मानिकपुरी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने लोहा चोरी करना बताया। इस पर टाइम कीपर ने इसकी जानकारी प्लांट के मैनेजर को दी। इसके बाद घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। आरोपित से उसके साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 



Share

Leave a Reply