राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग में खिलाडिय़ों ने जीते 9 मैडल
धमतरी । तीन दिवसीय 18वें सब जूनियर, जूनियर महिला, पुरूष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 5 मार्च से 7 मार्च तक गरियाबंद छुरा में आयोजित की गई। धमतरी जिला वेट लिफ्टिंग संघ के बालक, बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लेकर 9 मैडल जीते। जिसमें बालिका वर्ग में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्राउन्स, इसी प्रकार बालक वर्ग में 2 मैडल जिसमें 1 सिल्वर, 1 ब्राउन्स रहा। बालिका खिलाड़ी सोनाक्षी कौशिक ने गोल्ड मैडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। निलेश्वरी यादव,अंजली साहू, अशवनी साहू , योगेश्वरी साहू, ने सिल्वर मेडल,सन्धा यादव, प्रियंका साहू तीसरा स्थान ब्राउन्स मैडल प्राप्त किया। बालक वर्ग में विशाल साहू ने द्वितीय स्थान सिल्वर मेडल, आशुतोष मिश्रा तीसरा स्थान ब्राउन्स मैडल प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन खुशी फुटान, पायल साहू,धनेश्वर साहू ने किया। जय माँ विंध्यवासिनी व्ययाम शाला महिमा सागर वार्ड दानिटोला धमतरी में अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका खिलाडिय़ों को श्रीफल, ट्राफी, प्रमाण पत्र व तिलक गुलाल लगाकर मुख्य अतिथि ज्ञानिक रामटेके पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि राम निषाद,सचिव गिरिश पटेल, उपाध्यक्ष हश्मीत कौर, सह सचिव रेशमा शेख,एवं संघ के सदस्यों ने सम्मान किया।बालक विजेता एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष सुनील निषाद, आभार प्रदर्शन संरक्षक दिलीप पटेल ने किया।




