BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Share

 बिलासपुर। PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

थ्री-फेज़ मेमू के तकनीकी विशेषताएँ

नया थ्री-फेज़ मेमू रेक कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं

• एयरोडायनामिक डिज़ाइन: ड्राइविंग मोटर कोच में वायुगतिकीय डिज़ाइन के साथ एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क है ।

• ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक रेक की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और अधिक तेज़ी से गति पकड़ने और रोकने की क्षमता रखता है ।

• न्यूनतम रखरखाव: पारंपरिक रेक की तुलना में इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है।

यात्री सुविधाएँ

• आरामदायक यात्रा: प्रत्येक कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं।

• सुरक्षा और जानकारी: जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलती रहेगी ।

• सुरक्षा प्रणाली: यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है ।

• स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता: प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स प्रदान किए गए हैं ।

अधिक यात्री क्षमता, बेहतर अनुभव

• बेहतर सीट व्यवस्था और चौड़े गैलरी क्षेत्र: यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर बेहतर लेआउट प्रदान किया गया है ।

• उच्च यात्री क्षमता: प्रत्येक ड्राइविंग मोटर कोच में 226 और प्रत्येक ट्रेलर कोच में 325 यात्री यात्रा कर सकते हैं, जिससे कुल यात्री क्षमता लगभग 30% तक बढ़ गई है ।



Share

Leave a Reply