CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, प्रभु राम के ननिहाल वालों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं…

पीएम मोदी ने ‘जय जोहार’ के साथ किया अभिवादन, प्रभु राम के ननिहाल वालों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं…
Share

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर के मोहभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ‘जय जोहार’ के साथ अभिनंदन किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रभु राम के ननिहाल वालों को नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माता कर्मा पर डाक टिकट जारी होने की लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पर्व राम नवमी पर समाप्त होगा. रामनामी समाज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा शरीर राम नाम के लिए समर्पित किया है. उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को सौगात देने का अवसर मिला है. करोड़ों रुपए के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.

तीन लाख परिवार कर रहे गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारी परंपरा में किसी को भी आश्रय देना बहुत पुण्य का काम माना जाता है. लेकिन जब किसी को आज नवरात्र के शुभ दिन छत्तीसगढ़ के तीन लाख गरीब परिवार अपने नए घर में गृह प्रवेश कर रहे हैं. तीन लाभार्थियों से मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर खुशियां देखते ही बन रही थी. इस नए जीवन के लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूं. यह आपके वजह से ही हो पाया है क्योंकि आपने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है.

छत्तीसगढ़ के लाखों परिवार के पक्के घर का सपना पहले की सरकारों ने फाइलों में गुमा दिया था, तब हमने गारंटी दी थी यह सपना हमारी सरकार पूरा करेगी. इसलिए विष्णु देव की सरकार की पहली कैबिनेट ने 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया गया था. आज उसमें तीन लाख घर बनकर तैयार हैं. इनमें से अनेक घर आदिवासी क्षेत्रों में बने हैं. बस्तर और सरगुजा के अनेक परिवारों को पक्के घर मिले हैं. जिन परिवारों की अनेक पीढ़ियों ने झोपड़ियों में बेहाल जीवन बिताया है, उनके लिए यह कितना बड़ा उपहार हम समझ सकते हैं.

देखिए लाइव –

 

 



Share

Leave a Reply