CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पीएम मोदी का बिगड़ गया हैं मानसिक संतुलन इससे कोई इनकार नहीं कर सकता – भूपेश बघेल

पीएम मोदी का बिगड़ गया हैं मानसिक संतुलन इससे कोई इनकार नहीं कर सकता – भूपेश बघेल
Share

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव का मतदान होना है. बीते 19 अप्रैल 2024 को पहले चरण का मतदान बस्तर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है. वहीं अब दूसरे चरण के मतदान को लेकर भी निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. इसी बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग काफी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रही है.

बता दें कि आगामी 26 अप्रैल 2024 को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होना है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक बड़ा बयान सामने आया है इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि पीएम मोदी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. बीजेपी बुरी तरह हार रही है, तभी वो इस तरह की बातें करेंगे. कोई भी संतुलित व्यक्ति इस तरह बात नहीं करेगा जैसा कि मोदी जी ने कहा है.और इससे कोई इनकार नहीं कर सकता.

आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव तो होंगे ही. इसलिए इसमें शर्माने या डरने की कोई बात नहीं है. यह इससे लड़ने की बात है. इसलिए यह एक चुनौती है और अगर यह चुनौती है तो इसे स्वीकार किया जाता है.”

गौरतलब हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वे लोगों की संपत्ति जब्त करने और उनकी जीवन भर की बचत छीनने के लिए धन सर्वेक्षण करेंगे. आपका मंगलसूत्र कांग्रेस शासन में सुरक्षित नहीं रहेगा. जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है. संपत्ति इकट्ठा करके किसे बांटोगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटोगे, घुसपैठियों को बांटोगे?” आपकी मेहनत घुसपैठियों को दे दी जाए, क्या यह आपको स्वीकार्य है?



Share

Leave a Reply