प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर पांच कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे
रायपुर। 20 मई सुबह 11 बजे पीएम मोदी बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर - चांपा, बलौदाबाजार - भाटापारा के कलेक्टर्स से वर्चुअल चर्चा करेंगे। राज्य में कोरोना की स्थिति इसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों और समाधान के लिए जीलाधीशों से जानकारी लेंगे। इस चर्चा में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा के कलेक्टर भी शामिल होंगे।




