BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कल छत्तीसगढ़ आएँगे PM नरेंद्र मोदी, राज्य को 1507 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात

कल छत्तीसगढ़ आएँगे PM नरेंद्र मोदी, राज्य को 1507 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की देंगे सौगात
Share

 बिलासपुर। PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वो बिलासपुर में एकबड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो राज्य को 1507 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस अवसर पर वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना से छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ 15.30 बजे किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर – रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से 15:30 बजे रवाना होकर केंद्री15.38 बजे सीबीडी 15 .52 बजे मंदिर हसौद 16.10 बजे रायपुर 16.55 बजे पहुंचेगी।

दिनांक 31 मार्च 2025 से रायपुर अभनपुर रायपुर के मध्य सुबह एवं शाम को दो मेमो स्पेशल ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

(1) 68760/ 68761 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68760 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9:00 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसोद 9:32 बजे सीबीडी 9:50 बजे केंद्रीय 10:10 बजे अभनपुर पहुंचेगी।

यह गाड़ी वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री 10.28 बजे सीबीडी, 10.42 बजे मंदिर हसौद 11:00 बजे रायपुर 11:45 बजे पहुंचेगी।

(2) 68762/68763 रायपुर अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68762 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 16:20 बजे रवाना होकर 16.38 बजे मंदिर हसौद,16.52 बजे सीबीडी, 17: 10 बजे केंद्री, 17.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 18:10 बजे रवाना होकर 18:18 केंद्री, 18.32 बजे सीबीडी, 18.45 बजे मंदिर हसौद, 19.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।



Share

Leave a Reply