CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10440 रुपये नगदी और तास पत्ती बरामद

 जुआ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10440 रुपये नगदी और तास पत्ती बरामद
Share

कोरबा। कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर उरगा पुलिस ने जुआ के खिलाफ  बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने जुवा खेलने वाले फड़ में बिखरे हुए नगद 10440 और 52 पत्ती ताश, बैठने वाले टाट पट्टी जप्त कर कार्यवाही की गई है।  

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा लगातार जुआ, सट्टाए कबाड़, कोयला, डीजल, मादक पदार्थ एवं अन्य के अवैध कारोबार एवं गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने एवं संलिप्त गुंडा, बदमाशों, आरोपियों, अपराधियों, तश्करों, संगठित और असंगठित गिरोहों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजने हेतु सभी थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र को सख्त निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के पालन में थाना, उरगा प्रभारी के द्वारा मुखबिर तंत्र एवं बीट प्रणाली को अत्यंत दुरुस्त करते हुए अवैध गतिविधियों एवं कारोबार में संलिप्त अपराधियों, आरोपियों, उपद्रवियों, असामाजिक तत्व, गुंडा बदमाशों पर सूक्षम निगरानी रख रहे हैं मुखवीरों से प्राप्त सूचनाओं का तस्दीक करते हुए, कार्यवाही किया गया है।

इसी कड़ी में 30 अगस्त 2021 को ग्राम कुदुरमाल, थाना उरगा के खेत के पेड़ में जरिए मुखबिर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में हमराह स्टाप के जुवा रेड कार्यवाही किया गया। पथरीले, पेड़ पौधे, झाडिय़ों एवं दुर्गम क्षेत्र व स्थान होने के कारण पुलिस को फड़ तक पहुँचने में काफी मस्कत करना पड़ा और मौक़े में जुवा खेल रहे जुवाडिय़ान उत्तम वैष्णव पिता ललित वैष्णव उम्र 23 वर्ष सा.कुदुरमाल,महेश्वर वैष्णव पिता स्व निर्मल वैष्णव उम्र 44 वर्ष सा.कुदुरमाल, रमाशंकर केसरवानी पिता चिरौंजी केसरवानी उम्र 48 वर्ष सा.राताखार, बबलू गुप्ता पिता रामानंद गुप्ता उम्र 32 वर्ष सीतामणी,करण वैष्णव पिता ब्रह्मानंद वैष्णव उम्र 38 वर्ष सा.कुदुरमाल, संतोष कुमार वैष्णव पिता गौकरण वैष्णव उम्र 45 वर्ष सा. इमली डुग्गू बाईपास, काशी साहू पिता मूरलीराम साहू उम्र 53 वर्ष सा.सेमीपाली, मोनू राम पटेल पिता रामेश्वर पटेल सा.देवरमाल वार्ड क्रमांक 01 थाना उरगा,गंगाराम पटेल पिता नान्हूराम पटेल उम्र 46 वर्ष सा कुदुरमाल,छोटू शर्मा पिता मुरलीधर शर्मा उम्र 35 वर्ष सा.इमलीडुग्गू, शशीकांत बंजारे पिता देव कुमार बंजारे सा.देवरमाल,लक्की खांडेकर पिता देव खांडेकर उम्र 18 वर्ष सा.मोतीसागरपारा,समृत पटेल पिता पैतराम पटेल उम्र 36 वर्ष सा.देवरमाल को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से नगद 10440 रुपये एवं 52 पत्ती तास, एक टाट पट्टी जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 406-2021 धारा 13 जुवा एक्ट क़ायम कर गिरफ़्तार किया गया। 


Share

Leave a Reply