CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पुलिस ने 2 लाख 20 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 2 लाख 20 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share

सूरजपुर: शुक्रवार, 06 अगस्त को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता को विश्वस्त सूत्र से जानकारी मिली कि जशपुर की ओर से एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति गांजा लेकर पटना, थाना कोरिया की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने गांजा के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम के द्वारा चंदरपुर-ढुढरा बाईपास के पास घेराबंदी कर फरसाबहार, जिला जशपुर निवासी गंगाधर यादव व भगवानो यादव के कब्जे से 11 किलो 10 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रूपये है। पुलिस ने गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. सीजी 14 एमसी 2369 जप्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई हीरा लाल साहू, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, मनोज पोर्ते, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, महेन्द्र प्रताप सिंह, अजय प्रताप राव, उदय सिंह, ललन सिंह, शोभनाथ कुशवाहा, नंदकिशोर राजवाड़े, अम्बिका मरावी व अशोक कनौजिया सक्रिय रहे। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पूर्व में अवैध कारोबार करने वालों की सूचना देने अपील किया था। इसी तारतम्य में सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई।



Share

Leave a Reply