15 किलो गांजे के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
भिलाई | उतई थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अरुण मिश्रा (27 वर्ष) मठपारा दुर्ग और गौतम चक्रवर्ती (64 वर्ष) गया नगर दुर्ग शामिल है। इनसे 15 किलो गांजा बरमद किया गया है।
उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के मुताबिक दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी कि वे अपने मोटर साइकिल की डिक्की वाली जगह में लगाकर रखे बैग में, गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर बेच रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आरोपियों को धरदबोचा गया।
आरोपियों से 5 किलो गांजा, 2 मोबाइल फोन, पल्सर मोटर साइकिल और बिक्री के 500 रुपए जब्त किया है। जब्त की गई सामानों की कीमत 1 लाख 70 हजार 500 रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में एएसआई चन्द्रशेखर सोनी, प्रान आरक्षक अश्वनी कुमार, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल, नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी व रामकुमार चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।




