CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी के रेस्टोरेंट-कैफे में पुलिस की पड़ी रेड, हुक्का व शराब पिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के रेस्टोरेंट-कैफे में पुलिस की पड़ी रेड, हुक्का व शराब पिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित 2 रेस्टोरेंट और कैफे में पुलिस ने दबिश दी है। जहां महफ़िल रेस्टोरेंट और कैफे टीटू में अवैध रूप से हुक्का और शराब पिलाने की मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में दोनो होटलों के 4 मैनजरों को गिरफ्तार किया है। वहीं कैफे संचालक अभिषेक मोटवानी और निखिल रघुवंशी मौके से फरार। पुलिस ने कोटपा एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

यह मामला माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकरी के अनुसार, थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत स्थित महफिल रेस्टोरेंट एवं कैफे टीटू रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का व शराब पिलाया जा रहा था. जहां एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा माना कैम्प पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इस प्रकरण में कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 बाॅटल अंग्रेजी शराब, 13 बाॅटल बीयर, 05 नग हुक्का पार्ट, 06 नग पाईप, 13 पैकेट हुक्का फ्लेवर एवं 02 नग हीटर तथा शराब बिक्री की नगदी रकम 2,000/- जुमला कीमती लगभग 19,000/- रूपये जब्त किया गया है।दोनों रेस्टोरेंट/कैफे के संचालक है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।



Share

Leave a Reply