नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

करोड़ो के सट्टा-पट्टी एवं नगदी सहित 6 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

करोड़ो के सट्टा-पट्टी एवं नगदी सहित 6 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

जगदलपुर | जिले में इन दिनों आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है, कोतवाली और नगरनार थाना अंर्तगत करोड़ो के सट्टा-पट्टी सहित 06 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत धरमपुरा से पुलिस ने रविवार को आईपीएल मैच में रुपयों का दांव लगवाकर सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : भाजपा ने की मरवाही उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा, साथ ही इन सीटों के प्रत्याशियों के नाम की सूची हुई जारी 

वहीं नगरनार थाना क्षेत्र के तुरेनार में स्थित एक किराने की दुकान में आईपीएल मैच में रुपयों का दांव लगवाकर सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धरमपुरा में स्थित बिनाका मॉल के सामने एक कार में बैठकर कुछ लोग आईपीएल मैच रॉयल चैलेंज बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चल रहे मैच में रुपयों का दांव लगवाकर सट्टा खिला रहे है।

पढ़ें : सड़क हादसा : राजधानी के संतोषी नगर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, देखें विडियो

पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए तीन सटोरी फिरोज खान, मतिन सिद्दीकी और योगेश यादव को सट्टा खिलाते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर से 40 हजार रुपये से अधिक नगद, तीन मोबाइल फोन, एक लक्जरी कार समेत करोड़ों रुपयों का सट्टा-पट्टी बरामद किया है। वहीं दूसरे मामले में नगरनार पुलिस ने तुरेनार के एक किराने की दुकान में कुछ लोग आईपीएल मैचों में रुपयों का दांव लगवाकर सट्टा खिला रहे तीन आरोपियों सोमदास कश्यप, कल्याण सिंह तोमर एवं मनीराम बघेल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे दो हजार रुपये नगद समेत दो मोबाइल फ़ोन और लगभग 15 हजार रुपये का सट्टा-पट्टी बरामद किया  पुलिस सभी आरोपियों के विरूध्द जुआ एक्ट की धारा 04 तथा प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 

 

 


Share

Leave a Reply