राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने ताश की 52 पत्ती व नगदी के साथ जुआ खेलते 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार
रायपुर | जुआ खेलते 6 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात्रि तेलीबांधा गली नं.5 गर्ल्स स्कूल के सामने स्ट्रीट लाईट के नीचे बैठकर जुआ खेल रहे भावेश तोलानी 19 वर्ष,विशाल तोलानी 30 वर्ष, अजय तोलानी 25 वर्ष, सनी चावला 32 वर्ष, शंकर माखिजा, अविनाश पंजाबी 30 वर्ष को मौके पर ही पकड़ लिया। जुआरियों के पास से नगदी 3 हजार 1 सौ 50 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध कायम कर जमानत मुचलका पर छोड़ दिया है।




