पेट्रोल पम्प में मारपीट के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
जगदलपुर | शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप में केबिन में घुसकर मारपीट करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
रिलायंस पेट्रोल पंप में पिटाई का शिकार हुए प्रार्थी अनुज मेहता के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पिछले 02 दिन से पुलिस आरोपी साकेश सूर्यवंशी की तलाश कर रही थी। कल शाम को पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और उसे रिमांड में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि 02 दिन पूर्व रिलायंस पेट्रोल पंप में डीजल भराने पहुंचे युवक साकेश सूर्यवंशी ने केबिन में घुसकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी अनुज मेहता को अपशब्द कहते हुए जमकर पिटाई कर दी थी, मारपीट का यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट के बाद लगातार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ इससे पहले भी मारपीट के मामले दर्ज है।




