हत्या करने की नियत से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से देशी रिवाल्वर और 6 नग जिंदा कारतूस जब्त
जगदलपुर। जिला मुख्यालय के थाना कोवाली क्षेत्र अंर्तगत अघनपुर तेतरकुटी में हत्या करने की नियत से घूम रहे एक व्यक्ति मजहर अली निवासी दुर्ग को देशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि अघनपुर तेतरकुटी में अपने पास अवैध रूप से देशी रिवाल्वर और कारतूस रखकर अपराध करने की नियत से घूम रहा है। आरोपी मजहर अली एवं मधु नायर के द्वारा हेमंत धु्रव को जान से मारने का षडय़ंत्र करना पाये जाने से थाना बोधघाट में धारा-115, 120 बी भादवि एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया एवं आरोपी मजहर अली के कब्जे से देशी रिवाल्वर 7.65 बोर का, 06 नग जिंदा कारतूस, इंडिको कार, मोबाईल जप्त कर आरोपी मजहर अली को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम के द्वारा अघनपुर तेतरकुटी क्षेत्र में 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मजहर अली दुर्ग जिले का निवासी होना बताया जिसका तलाशी लेने पर एक देशी रिवाल्वर और 06 नग जिंदा कारतूस/गोली मिला, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर अपने पास कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं दिखाया गया और बताया कि मधु नायर नामक व्यक्ति के वाटर फिल्टर प्लांट में काम करता है, मधु नायर द्वारा उसे यह रिवाल्वर देकर हेमंत धु्रव उर्फ टाकलू को जान से मारने की नियत से दिया गया है।
मामले के गिरफ्तार आरोपी मजहर अली के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की जानकारी जिला दुर्ग से ली जा रही है। आरोपी के विरूद्व जिला दुर्ग में भी मारपीट, अपहरण, धोखाधड़ी आदि के मामले दर्ज है। मधु नायक जगदलपुर का निगरानी शुदा बदमाश है जिसके विरूद्व थानों में हत्या, अपहरण, मारपीट के कई मामले दर्ज है। इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वालों में निरीक्षक धनंजय सिन्हा सउनि विश्वराज सोलंकी, रामविलास नेगी आरक्षक रूपेश यादव, प्रदीप पीटर, रईस नाग, संतोष झा शामिल रहे।




