पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को किया गिरफ्तार, नगदी एवं ताश पत्ती जब्त
रायपुर। जुआ खेलते पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 11850 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है| मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 15 जुलाई को शाम 5.10 बजे के करीब चंगोराभाठा इण्डियन बिरयानी के पास जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारकर रुपये पैसे का दांव लगाते पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास एवं फड से नगदी 11850 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। आरोपियों से नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम सुनील महाणी,संतोष देवांगन,सुशांत अवस्थी,सोनू वर्मा,खोमलाल साहू निवासी डीडीनगर रायपुर बताया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाही की गई है।




