पुलिस ने कोलकाता से चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...
रायपुर : पुलिस ने कोलकाता से एक चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। डायरेक्टर गौरंगो राय ने करोड़ो रूपये की ठगी की है । उन्होंने वसुंधरा रियलकाॅन लिमिटेड कंपनी के जरिये लोगों से पैसे ऐंठे हैं .
जानकारी के अनुसार दुलारी वाटिका निवासी पवन कुमार झा , गायत्री नगर तेलीबांधा सहित अन्य पीड़ितों ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । उन्होंने बताया कि वसुंधरा रियलकाॅन लिमिटेड़ कंपनी नामक चिटफण्ड कंपनी के संचालक संदीप पारोई एवं डायरेक्टर आशीष सरकार ने पीड़ितों को लुभावनी स्कीम का झांसा देकर करोड़ो रूपये जमा करा लिये तथा रकम की परिपक्वता तिथि पूर्ण होने पर आरोपियान पीड़ितों को रकम वापस न कर चिटफण्ड कंपनी को बंद कर फरार हो गये।
आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 22/2016 धारा 420, 120 भादवि. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।




