रायपुर के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट 4 युवतियों सहित होटल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
रायपुर, राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने पंजाबी रसोई के पास स्थित साई होटल में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापामार कार्यवाही करते हुए पर्दाफाश किया है।
इस मामले में पुलिस ने 4 युवतीयो सहित होटल संचालक कुल 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह रेड कार्यवाही की गई जिसमें पुलिस ने अपना पॉइंटर भेज पहले सौदा तय किया जिसके बाद इशारा मिलते ही टीम ने रेड की जहां 4 युवतियों को गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की गई है। सभी गिरफ़्तार आरोपियो के खिलाफ पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि लंबे समय से मिल रही शिकायत के बाद यह रेड कार्यवाही की गई है जिसमें पुख्ता सबूत पाए गए कि होटल संचालक द्वारा सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।




