राजधानी रायपुर में मासिक पत्रकारिता की आड़ में कर रहे थे शराब, नशीली दवाईयां और पिस्टल का गोरखधंधा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर | शहर में पत्रकारिता की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले दो मासिक पत्रिका से जुड़े फर्जी पत्रकारो की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उसके पास से शराब, नशीली दवाइयां और पिस्टल बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से थोक ने नशीली गोलिया, देशी और विदेशी पिस्टल और अंग्रेजी शराब मिले है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार की देर रात खम्हारडीह स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों का नाम जतिन आकाश सिंह और विनय अग्रवाल है। खुद को जतिन ने प्रांप्ट टाइम्स नामक मासिक पत्रिका का पत्रकार बताकर पुलिस को धौस दे रहा था। दोनों ही लॉक डाउन में चौगुने कीमत में शराब बेच रहे थे, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने उनके घर में छापामार कार्यवाही कर उक्त अवैधानिक सामान जब्त किया है।




