पुलिस ने मोटर सायकल चोर को पकड़कर, चोरी की 9 मोटर सायकिल की जप्त
भिलाई: दुर्ग में चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में बुधवार को एक बाईक चोर पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर इस बाईक चोर को पकड़कर उसके पास से चोरी के 9 मोटर सायकल जब्त की है।
एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि चौकी पदमनाभपुर पुलिस पेट्रोलिंग के जरिये मुखबीर सूचना मिला की अमित डेवीड नाम का व्यक्ति पोटिया चौक मुर्गा दुकान के सामने मोटर सायकल बेचने के फिराक में लोगों से मोल भाव कर रहा है। मुखबीर सूचना पर मुखबीर के बताये गये स्थान पोटिया चौक पहुंचे जहां एक व्यक्ति उम्र करीबन 40 साल एक मोटर सायल हीरो होण्डा स्पेल्डर प्लस क्र. सीजी 04 के.ए. 7996 लिये खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देखकर मोटर सायकल छोड़कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम अमित डेविड पिता रसल डेविड उम्र 42 साल साकिन श्रीनगर खमतराई जिला रायपुर हाल पता मरौदा सरकारी कुआ के पास भिलाई का रहने वाला बताया। वाहन के कागजात पेश करने के संबंध में बोलने पर कोई कागजात नहीं होना बताया और उक्त मोटर सायकल को सिविक सेंटर भिलाई से चोरी करना बताया एवं विस्तृत पूछताछ करने पर अलग-अलग जगहों से 7 मोटर सायकल और एक स्कूटी चोरी करना बताया जिसे बेचने के लिए आनंद विहार बी ब्लाक वाहन पार्किंग में छूपाकर रखना बताये है। आरोपी के कब्जे से 8 नग मोटर सायकल और 01 स्कूटी एक्टिवा कुल 9 वाहन जुमला कीमती 15,000 रूपये चोरी के मोटर सायकल होने के अंदेशा होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




