रायपुर। राजधानी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान में आज रायपुर के दो अलग अलग स्थानों से सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी व सट्टापट्टी जप्त कर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पहला मामले मौदहापारा थाना क्षेत्र का है, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौदहापारा के जोरापारा इलाके से दुर्गेश राय (21 वर्ष) को सत्ता संचालित करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी व नगदी 4000 रू जप्त किया गया । पुलिस ने जुआ एक्ट: 4 क के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की।
दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांधी मैदान के पास से नारक तरेजा (39 वर्ष) को सत्ता संचलित करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी नगदी 6310 रू जप्त कर गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट: 4 के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की।