CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

IED प्लांट करते दो नक्सलियों को पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में मिला विस्फोटक

IED प्लांट करते दो नक्सलियों को पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में मिला विस्फोटक
Share

 सुकमा। जिले में सक्रिय दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों नक्सली पांच किलो IED लगा रहे थे। सर्चिंग अभियान के तहत उन्हें पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अरलमपल्ली निवासी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस की जब नक्सलियों पर नजर पड़ी, तब वे गढ्ढा खोदकर IED लगा रहे थे। जब दोनों ने पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो जंगल की ओर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

दोनों नक्सलियों के पास से एक-एक झोला मिला है। इन दोनों की पहचान 25 साल के सोड़ी लख्खा उर्फ लखमा और 23 साल के मड़कम पोज्जा के रूप में हुई है। सोड़ी लक्खा के कब्जे से एक झोले में 5 नग नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड 2 नग, कॉडेक्स वायर 5 मीटर, 1 नग नक्सल साहित्य और 2 नग नक्सल पर्चा मिला है।



Share

Leave a Reply