CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी रायपुर के इस इलाके में चल रहे गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने की छापामार कार्यवाही, लाखों का जर्दायुक्त गुटखा बरामद

राजधानी रायपुर के इस इलाके में चल रहे गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने की छापामार कार्यवाही, लाखों का जर्दायुक्त गुटखा बरामद
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर से लगे कुम्हारी के पास एक गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने आज छापा मारते हुए लाखों का जर्दायुक्त गुटखा बरामद किया है। 

पुलिस को शिकायत मिली कि कुम्हारी इलाके के चौराहा नाला के पास एक अवैध रूप से गुटखा फैक्ट्री चल रही है, जहां प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा का कारोबार किया जा रहा है। पुलिस की टीम ने शिकायत पर जब वहां छाप मारा तो मौके से गुटखा बनाने का कच्चा माल के साथ-साथ 45 बोरा पान मसाला और 300 बोरा जर्दायुक्त गुटखा बरामद किया गया जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक सहमुद खान को हिरासत में ले लिया है।  बताया जा रहा है कि आरोपी के पास माल के कागजात नहीं मिले हैं, वहीं  फैक्ट्री से जब्त गुटखे को खाद्य विभाग भेजा गया है | विभाग से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply