CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अज्ञात महिला शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, डाॅक्टर सहित 2 गिरफ्तार

अज्ञात महिला शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, डाॅक्टर सहित 2 गिरफ्तार
Share

रायपुर। माना कैम्प थाना पुलिस ने माना कोविड सेंटर के बाजू में एक महिला का शव बरामद किया था। इसकी सूचना माना थाना पुलिस ने आला अफसरों की दी थी व घटना स्थल के आसपास के क्षेत्रों का बारिकी से निरीक्षण कर मृत महिला की शिनाख्तगी का प्रयास किया, पर शव की पहचान नहीं की जा स्की। थाना माना में अज्ञात मृत महिला का मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
एसएसपी अजय यादव ने घटना को गंभीरता से देखते हुए महिला की पहचान करने के साथ ही आरोपियों की भी पतासाजी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिस पर अधिकारियों के निर्देशन तथा प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल की टीम ने मृत महिला की पहचान नहीं होने से मृतिका की पहचान के लगातार प्रयास की जा रही थी। सायबर सेल की टीम ने मृतिका की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
इसी दौरान मृतिका का जेठ सोशल मीडिया में मृतिका की फोटो की पहचान कर पुलिस को फोन कर मृतिका के संबंध में जानकारी दिया कि मृतिका का नाम वीरन कोवाची उर्फ बबली निवासी गज्जीटोला थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव बताया। मृतिका की पहचान के बाद सायबर सेल और थाना माना की संयुक्त टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। फुटेज के अवलोकन पर पाया गया कि एक लाल रंग की वेगनआर कार से मृतिका के शव को बाहर निकाला गया है। जिस पर टीम ने वेगन आर की पतासाजी करते हुये आरोपी की भी पतासाजी प्रारंभ की। पतासाजी के दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका 09 वर्ष पूर्व कुरूद निवासी चन्द्रेश भारती के साथ प्रेम विवाह किया था, दोनों की एक 07 वर्षीय पुत्री भी है।
मृतिका के पति का 02 वर्ष पूर्व मृत्यु होने से मृतिका अपनी पुत्री को लेकर अपने माता-पिता के घर गज्जीटोला जाकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद अपनी पुत्री को अपने माता-पिता के पास छोड़कर स्वयं रायपुर आ गयी एवं थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा में किराये का मकान लेकर झाड़ू पोछा का काम कर अपना जीवन यापन करने लगी। इसी दौरान मृतिका की पहचान खमतराई निवासी विनय से हुई जो कि वेश्यावृत्ति का धंधा करता है। उसके इस काम में उपेन्द्र यादव उसका साथी था जो ग्राहक तलाश करता था। इस तरह मृतिका विनय एवं उपेन्द्र के साथ मिलकर वेश्यावृत्ति करने लगी तथा मृतिका शराब पीने की भी आदि थी।
03, 04 मई की दरम्यानी रात मृतिका डी.डी.नगर निवासी सुमित लिमटे जो कि पेशे से फिजियोथेरेपी डाॅक्टर है के पास गयी थी। इस दौरान मृतिका वीरन कोवाची उर्फ बबली एवं सुमित लिपटे दोनों ने जमकर शराब सेवन किया तथा अत्यधिक शराब सेवन करने से मृतिका बेहोश हो गयी तथा उसकी सांसे लगातार नहीं चल रहीं थी, जिसकी सूचना सुमित लिमटे ने विनय एवं उपेन्द्र यादव को दिया गया। जिस पर तीनों सुमित लिमटे की वेगन आर कार में मृतिका को सीट में बैठाये एवं थाना माना क्षेत्र के घटना स्थल में ले जाकर बाहर उतारकर आ गये इसी दौरान मृतिका की मृत्यु हो गयी।
आरोपियों द्वारा मृतिका को बेहोशी होने की स्थिति में उसकी चिकित्सकीय सुविधा नहीं कराते हुये उसे किसी चिकित्सालय में भर्ती नहीं कराया गया और न ही किसी चिकित्सक को दिखाया गया। आरोपियों द्वारा मृतिका को ऐसी स्थिति में छोड़कर कि उसकी मृत्यु संभावित है, मृतिका को छोड़कर चले गये और अंततः किन्हीं कारणों से उसकी मृत्यु हो गई।
जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 60/21 धारा 304, 201, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी उपेन्द्र यादव एवं सुमित लिमटे को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त वेगन आर कार एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी विनय फरार है जिसकी पतासाजी कर उसकी गिरफ्तारी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस ने मामले में सुमित लिमटे और उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
 



Share

Leave a Reply