महाराष्ट्र के गड़चिरोली में हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 लाख का इनामी माओवादी सहित 26 माओवादी हुए ढेर
बीजापुर | प्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में ग्यारहपत्ति के जंगलों में शनिवार 13 नवम्बर को हुए पुलिस माओवादी मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी माओवादी सहित 26 माओवादियों को पुलिस सी 60 के जवानों ने मार गिराया है । वहीं मारे गए माओवादियों के पास से 28 नग हथियार भी बरामद किया गया है । मारे गए माओवादियों में बड़े केडर के 12 माओवादी भी शामिल हैं । पुलिस सी 60 के जवानों की माओवादियों के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता है । इस मुठभेड़ में सी 60 के चार जवान भी घायल हो गए थे, जिनका उपचार नागपुर में चल रहा है, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोरची तालुका के ग्यारपत्ति कोटगुल के जंगलों में माओवादियों द्वारा शिविर लगाए जाने की खबर पुलिस को मिल चुकी थी । जिसके बाद माओवादियों के शिविर में हमला करने के लिए पुलिस की सी 60 की टीम तलाशी में निकल पड़ी, पुलिस की टीम जैसे ही माओवादियों के शिविर के पास पहुंची माओवादियों को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया । सी 60 के जवानों ने भी हमले का मुंह तोड़ जवाब देते हुए 26 माओवादियों को ढेर करने में बड़ी सफलता हासिल किया ,वही भारी मात्रा में बड़े हथियार भी बरामद किया । इस मुठभेड़ में 50 लाख के इनामी माओवादी मिलिंद उर्फ जीवा उर्फ दीपक भी मारा गया जो माओवादी दलम में सेंट्रल कमेटी सदस्य व एमएमसी इंचार्ज के रूप में कार्यरत था, इसके अलावा माओवादियों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग भी देता था । इसके अलावा सीसीएम रेंक 1, डीव्हीसीएम 2, कमांडर रेंक के 2, एसीएम रेंक 1, पीपीसीएम 4, सदस्य 4, 2 का पद निशिचित नही है । उपरोक्त मारे गए सभी बड़े केडर के माओवादी थे, इन पर महाराष्ट्र सरकार ने लाखों का इनाम घोषित कर रखा था । मारे गए माओवादियों में 20 पुरुष माओवादी और 6 माओवादी शामिल है । जिनमे से बड़े केडर के 6 माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर से हैं ।




