नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, 40 किलो का कमांड आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, 40 किलो का कमांड आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय
Share

बीजापुर | जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तर्रेम मार्ग पर सारकेगुड़ा-पेगड़ापल्ली के बीच पुल के पास सड़क के बीचो-बीच 40 किलो का कमांड आईईडी बम बरामद किया। नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के पहले जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जवानों ने आज डी-माईनिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गए 40 किलो का आईईडी बरामद बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इन निजी अस्पतालों को मिली कोरोना का इलाज करने की अनुमति, राजधानी के 2 अस्पताल शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने आईईडी बम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस बल, कोबरा 204, केरिपु 168 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले। डी-माईनिंग के दौरान सारकेगुड़ा-पेगड़ापल्ली के बीच पुल के पास सड़क के बीचो-बीच 40 किलो का कमांड आईईडी बम बरामद कर सुरक्षाबलों ने मौके से आईईडी बरामद कर बीडीएस टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया है।
 
 
गौरतलब है कि नक्सलियों ने 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मनाने आह्वान किया है। नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ बासागुड़ा-तर्रेम मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए सुरक्षाबल निर्माण कार्यो की सुरक्षा भी करते हैं। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के साथ जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहते हैं। इसी के मद्देनजर नक्सलियों ने यह आईईडी बम प्लांट कर रखा था, लेकिन नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने पानी फेर दिया है।
 
 


Share

Leave a Reply