CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ढाई करोड़ से ज्यादा का गांजा जप्त...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: ढाई करोड़ से ज्यादा का गांजा जप्त...
Share

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 करोड़ 60 लाख के 13 क्विंटल गांजा जब्त की है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 20 (ख) एनडीपीएस की कार्रवाई की गई।


एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि गुरुवार रात को कोमाखान पुलिस राष्ट्रीय राज्य मार्ग 353 पर टेमरी नाका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान ओड़िशा पासिंग की एक वाहन ओडी 02 यू 7795 आयशर ओड़िशा खरियार रोड़ से पहुंची, जिसमें गोभी भरा हुआ था। गोभी से भरे ट्रक को देख कोमाखान पुलिस को शंका हुई और पुलिस से वाहन की तलाशी ली, उसमें प्लास्टिक के 55 बोरों में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। जिसे जब्त किया गया।


आरोपियों ने यह भी जानकारी दी कि वे उत्तर प्रदेश से कार में ओड़िशा पहुंचे थे। जिस कार में वह आये थे उसमें सवार व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। कोमाखान पुलिस ने अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर (23) निवासी बलिया उत्तर प्रदेश व हरिलाल पिता रघुनाथ राम (35) कोचईकोट जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



Share

Leave a Reply