BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एनएच 30 पर बैठे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, रायपुर से भाजपा का पांच सदस्यीय जांच दल केशकाल हुआ रवाना, पढ़ें पूरी खबर

एनएच 30 पर बैठे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, रायपुर से भाजपा का पांच सदस्यीय जांच दल केशकाल हुआ रवाना, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोंडागांव | धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी का बहाना बनाकर हजारों किसानों को सरकार के समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय करने से वंचित करने को लेकर किसानों की नाराजगी का आलम यह है, कि बस्तर संभाग के मेंं जगह-जगह किसानों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 केशकाल के विश्रामपुरी चौंक में धरना और चक्काजाम पर बैठे किसानों पर कल पुलिस ने लाठी चार्ज कर राष्ट्रीय राजमार्ग को चक्का जाम से मुक्त कराया। पुलिस के लाठीचार्ज से बड़ी संख्या में किसान घायल हुए हैं। इस कार्यवाही से पहले पुलिस के द्वारा मीडिया को काफी पहले रोक दिया गया था। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को किसानों से मुक्त करवाया है। 

इस घटना के बाद केशकाल में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज के मामले में भाजपा ने पांच सदस्यीय जांच दल रायपुर में गठन किया है। जांच दल में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, लता उसेंडी, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा शामिल हैं। ये सभी केशकाल के लिए रवाना हो चुके हैं।
उल्लेखनिय है कि किसान विगत 02 दिनों से बस्तर संभाग के अनेक स्थानों पर सड़क जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन जब बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को किसानों ने जाम कर दिया तो प्रशासन के हाथ पांव फूल गए जिसे मुक्त करने के लिए पुलिस में अंतत: रात्रि में 09 बजे किसानों पर लाठी चार्ज कर राष्ट्रीय राजमार्ग को मुक्त करवाया है।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व किसानों के द्वारा सोमवार को कोंडागांव के पिपरा में नेशनल हाईवे 30 जाम किया था, जिसके बाद जिले के एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन बंद कर नेशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था को बहाल किया था। लेकिन एसडीएम के लिखित आश्वासन के बावजूद बारदाना केंद्रो तक नहीं पहुचने से नाराज किसानों ने फिर से कल मंगलवार को केशकाल के विश्रामपुरी चौंक में चक्काजाम कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर पथराव का आरोप लगाकर रात्रि में 09 बजे किसानों पर लाठी चार्ज कर राष्ट्रीय राजमार्ग को मुक्त करवाया है। 
 


Share

Leave a Reply