बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस इलाके से पुलिस ने की 50 लाख से अधिक के हुक्का पॉट्स और हुक्का सामग्री जब्त, मचा हड़कंप
रायपुर | राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का संबंधी 50 लाख रुपए की सामग्री बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना इलाके के राजीव नगर स्थित अपने मकान के 3 अलग-अलग कमरों में हुक्का से संबंधित सामग्रियों का भण्डारण करने वाले आरोपी अशोक मंधानी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर सायबर सेल व खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है जहां आरोपी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 3,000 पैकिंग हुक्का पॉट्स, 1,100 नग पाईप, 1,000 नग चिलम पाईप, 01 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स तथा अन्य सामग्री जप्त हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है।




