CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सुकमा में पुलिस-नक्सली में मुठभेड़... 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर

सुकमा में पुलिस-नक्सली में मुठभेड़... 5 लाख का इनामी माओवादी ढेर
Share

 सुकमा। जिले में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। DRG जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर किया है। जिसकी शिनाख्त एरिया कमेटी मेंबर (ACM) कमलेश के रूप में की गई है। मारे गए माओवादी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ में कई नक्सली भी घायल हुए हैं। जवानों ने हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन मानसून के तहत DRG के जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था। जवान जब मनकापाल के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली बैकफुट हो गए और जंगल का सहारा लेकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि, पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे से ज्यादा मुठभेड़ चली।

जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ स्थल पर कई जगह खून के धब्बे के भी निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। फिलहाल मुठभेड़ रुक गई है और जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आ सकी है।

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गुरुवार को भी मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के एक हार्डकोर इनामी माओवादी को जवानों ने ढेर कर दिया था। गुरुवार की दोपहर जवान जब मारजुम के जंगल में पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया था। जवाबी कार्रवाई में माओवादियों को सफलता मिली थी।



Share

Leave a Reply